जिला महिला कांग्रेस द्वारा महिलाओं की सुरक्षा से संबंधित मांगो से अवगत कराते हुए राष्ट्रपति महोदया के नाम नगर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन दिया।
शाहिद खान संवाददाता पीलीभीत*
पीलीभीत।जिला महिला कांग्रेस कमेटी द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा के आवाहन पर प्रदेश अध्यक्ष भारती त्यागी के निर्देशानुसार पीलीभीत जिले में महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्षा रेहाना परवीन के नेतृत्व में उनकी टीम की सदस्यों द्वारा जिलाधिकारी पीलीभीत के माध्यम से राष्ट्रपति महोदया को देश और उत्तर प्रदेश में महिलाओं के साथ हो रहे बलात्कार और
उत्पीड़न की घटनाओं से संबंधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से दिया गया। इस ज्ञापन में हाल के दिनों में उत्तर प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराधों में जो वृद्धि हुई है, उससे महिलाओं में डर और असुरक्षा का माहौल बन रहा है, यह स्थिति चिंताजनक है, और इससे निपटने के लिए जिला महिला कांग्रेस द्वारा महिलाओं की सुरक्षा से संबंधित मांगो से अवगत कराते हुए ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन में शहर के प्रमुख स्थान जैसे बस स्टॉप रेलवे स्टेशन बाजार और पार्कों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जाए सुरक्षा कर्मियों की संख्या बढ़ाई जाए उन्हें और अधिक प्रशिक्षित किया जाए सार्वजनिक स्थानों पर प्रकाश व्यवस्थाओं को बेहतर बनाया जाए ताकि
अंधेरे का फायदा कोई ना उठा सके पुलिस कर्मियों को महिलाओं के खिलाफ अपराधों को संभालने के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया जाए शिकायतों को दर्ज करने और उनका समाधान करने के लिए एक सरल और प्रभावी प्रक्रिया स्थापित की जाए महिलाओं के खिलाफ अपराधों में तुरंत कार्रवाई की जाए और दोषियों को कड़ी सजा दी जाए महिलाओं के लिए हेल्पलाइन नंबर 181 का उपयोग करने के लिए प्रचार किया जाए ताकि अधिक से अधिक महिलाएं इसका उपयोग कर सके और हेल्पलाइन नंबर 181 पर कॉल करने बाले लोगों को तुरंत पुलिस सहायता प्रदान की जाए शहर में सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए जाएं ताकि अपराधों को रोका जा सके महिलाओं के लिए आत्मरक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएं महिलाओं के लिए सुरक्षित और सुलभ सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था की जाए इससे महिलाएं सुरक्षित रह सके।आज के इस कार्यक्रम में श्रीमती रेहाना परवीन,पूर्व शहर अध्यक्ष अभिनय गुप्ता (गोल्डी) पंडित आशुतोष अग्निहोत्री, कृष्णा पटेल, रोहित वर्मा, राजेश गंगवार,हुमा जावेद यासमीन खान, निशा, फरहा, सोनी, संगीता सिंह, सना आदि कांग्रेस जनों ने अपनी सहभागिता दी।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
9599574952