अयोध्या सिंह उपाध्याय 'हरिऔध' की जयंती पर निजामाबाद स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

 

निज़ामाबाद, आज़मगढ़ 15 अप्रैल 2025। हिन्दी खड़ी बोली काव्य के जनक अयोध्या सिंह उपाध्याय 'हरिऔध' की जन्म स्थली निज़ामाबाद स्थित प्रतिमा पर नागरिक समाज के लोगों ने माल्यार्पण किया। वरिष्ठ कवि राजनाथ यादव, रमेश तिवारी और चंद्रेश यादव ने कविता पाठ किया।


वक्ताओं ने कहा कि अयोध्या सिंह उपाध्याय हरिऔध हमारी ऐतिहासिक सांस्कृतिक विरासत हैं। कवि सम्राट हरिऔध ने हिंदी साहित्य को प्रिय प्रवास महाकाव्य के रूप में अमूल्य निधि प्रदान की है। 

अयोध्या सिंह उपाध्याय हरिऔध की प्रतिमा पर किसान नेता राजीव यादव, कवि राजनाथ यादव, पूर्व फौजी चंद्रेश यादव, अवधेश यादव, सोशलिस्ट किसान सभा निजामाबाद प्रभारी श्याम सुंदर मौर्या, प्रधान श्यामजीत यादव, रमेश तिवारी ने माल्यार्पण किया।


राजीव यादव 8210437705

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

*उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ का स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम हुआ*

बहेड़ी विधायक व प्रदेश महासचिव अता उर रहमान के नेतृत्व में बहेड़ी विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिले

संविधान दिवस के मौके पर अंबेडकर पार्क में विधायक अतौर रहमान द्वारा लगवाई गई सोलर लाइट