कांग्रेसियों ने महात्मा गांधी का पुण्यतिथि कार्यक्रम राजघाट पर आयोजित किया
शाहिद खान संवाददाता पीलीभीत*
पीलीभीत।राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि कार्यक्रम जिला एवं शहर कांग्रेस के संयुक्तरूप से राजघाट पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा हुई जिसमें महात्मा गांधी की* मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया श्रद्धांजलि सभा मे जिला अध्यक्ष हरप्रीत चब्बा ने कहा कि आज ही के दिन राष्ट्रपिता* *महात्मा गांधी जी को 1948 में गोली मारकर उनकी हत्या कर दी गई थी।
आज का यह दिन उनकी शहादत के रूप में पूरा विश्व याद करता है।शहर अध्यक्ष अभिनव गुप्ता गोल्डी ने कहा कि महात्मा गांधी ने अहिंसा का संदेश देकर देश की आजादी की लड़ाई लड़ी पूरा विश्व गांधी के दर्शन को मानता है।इस अवसर पर कांग्रेस जन राजघाट पर महात्मा गांधी जी की मूर्ति पर एकत्र हुए और दो मिनट का मौन रखा और उसके बाद राम धुन गाकर अपनी श्रद्धांजलि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी को दी, कांग्रेस जनों द्वारा महात्मा गांधी जी द्वारा देश की आजादी के लिए नमक आंदोलन, अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन, और सत्याग्रह आंदोलन को याद करा गया।* *उपस्थित सभी कोंग्रेसियों ने अहिंसा के पद पर चलने का प्रण लिया ।इस अवसर पर जिला अध्यक्ष हरप्रीत सिंह चंबा, शहर कांग्रेस अध्यक्ष अभिनय गुप्ता (गोल्डी )पीसीसी सदस्य युसूफ मलिक, शहर उपाध्यक्ष कृष्णा पटेल, पंडित आशुतोष अग्निहोत्री, करनजीत, ललौरीखेड़ा ब्लॉक अध्यक्ष नरेश चंद्र शुक्ला, ताहिर सिद्दीकी महिला, जिला अध्यक्ष रेहाना परवीन, पुष्पा गंगवार, लेखराज राठौर , हरिशंकर, सुशील शर्मा,शहर सचिव नफीसा, रोहित शर्मा, तुषार सोनकर, फैजअंसारी, राजेश गंगवार, रामचरण प्रजापति आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
9599574952