समाजवादी महिला सभा की नवनियुक्त प्रदेश सचिव रेहाना बी के स्वागत समारोह में उमड़ा महिलाओं का जन सैलाब।

 बेताब समाचार एक्सप्रेस के लिए बरेली से मुस्तकीम मंसूरी की रिपोर्ट।

बरेली, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की अनुमति श्याम लाल पाल के निर्देश पर समाजवादी महिला सभा कि प्रदेश अध्यक्ष रीबू श्रीवास्तव द्वारा बरेली निवासी ‌रेहाना बी को समाजवादी महिला सभा का प्रदेश सचिव नियुक्त किए जाने पर आज समाजवादी पार्टी बरेली के


जिला कार्यालय पर स्वागत समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। नवनियुक्त प्रदेश सचिव रेहाना बी के स्वागत समारोह कार्यक्रम में जिले भर की महिलाओं का जनसैलाब स्वागत के


लिए उमड़ पड़ा। जिले भर से आयीं महिलाओं ने नवनियुक्त प्रदेश सचिव रेहाना बी को फूल मालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया। नवनियुक्त प्रदेश सचिव रेहाना बी का स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से सपा महिला सभा की जिला अध्यक्ष शांति सिंह, तंजीम फातिमा, फरजाना बेगम, कमलेश परिहार, शहनाज़,मैना बाजी, रेखा कश्यप, शालिनी शर्मा, गीता सिंह, ममता सागर, वैशाली वर्मा, पूर्व पार्षद मेराज अंसारी, राशिद मसूदी, राजेश राठौर, अवनीश, मुनीर, राजू आदि के अलावा बड़ी संख्या में आयीं महिलाओं ने जबरदस्त स्वागत किया। आपको बताते चलें नवनियुक्त प्रदेश सचिव रेहना बी

जमीनी स्तर पर महिलाओं के हितों के लिए लगातार संघर्ष करती रही है, छोटे से लेकर बड़े चुनाव तक पार्टी के लिए कार्य करना एवं पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और सपा सरकार में किए गए कार्यों को जनता के बीच जाकर बताने के अलावा वर्तमान सरकार की महिला विरोधी नीतियों, महंगाई, भ्रष्टाचार, नारी उत्पीड़न जैसे मुद्दों पर महिलाओं के बीच परिचर्चा कर  पीडीए को मजबूत करने का लगातार प्रयास करती रही है। वही सपा के राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर सपा महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष रीबू श्रीवास्तव द्वारा

रेहाना बी को समाजवादी महिला सभा का प्रदेश सचिव नियुक्त किए जाने से सपा और पीडीए को काफी मजबूती मिलेगी। इस अवसर पर समाजवादी महिला सभा की नवनियुक्त प्रदेश सचिव रेहाना बी ने राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व और सपा महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष रीबू श्रीवास्तव का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने मुझ पर विश्वास करके जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे जिम्मेदारी को मैं पूरी निष्ठा लगन और मेहनत के साथ निभाऊंगी। मेरा लक्ष्य या पीडीए को मजबूत करना, सपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना, और सपा सरकार में किए गए कार्यों से महिलाओं को अवगत करना मेरी प्राथमिकता रहेगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बहेड़ी विधायक व प्रदेश महासचिव अता उर रहमान के नेतृत्व में बहेड़ी विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिले

पीलीभीत सदर तहसील में दस्तावेज लेखक की गैर मौजूदगी में उसका सामान फेंका, इस गुंडागर्दी के खिलाफ न्याय के लिए कातिब थाना कोतवाली पहुंचा*

डॉक्टर अरशद मंसूरी ने मंसूरी समाज के लोगों को अपनी कविता के माध्यम से एक संदेश दिया है।