संगठनात्मक से मजबूत हो रहे बूथ और शक्ति केंद्र। जरुरत पड़ने पर मिलेगी नये चेहरों को जिम्मेदारी पूनम चौहान*

जिलाध्यक्ष पूनम चौहान ने उत्तर पूर्वी जिला भाजपा दिल्ली प्रदेश के विभिन्न मंडलों में संगठनात्मक प्रवास शुरू जारी है।सभापुर मण्डल का और मालकागंज मण्डल का प्रवास कर बूथ और शक्ति केंद्र के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से परिचय किया। मंडल अध्यक्ष जयदत्त और उमेश माथुर को किया सम्मानित।

उत्तर पूर्वी लोकसभा चुनाव संपन्न होने के बाद जिलाध्यक्ष पूनम चौहान ने उत्तर पूर्वी जिला भाजपा के प्रत्येक मंडल मे संगठनात्मक प्रवास को जारी रखा है। जिला अध्यक्ष हर मंडल में जाकर मंडल की कार्य प्रणाली व उपस्थिति का जायजा ले रही हैँ। खंड प्रमुख पन्ना प्रमुख व बूथ अध्यक्षों से एक-एक कर संपर्क व संवाद कर रही हैं। जिन मंडलों में बहुत अच्छे कार्य किए है है और जिनकी कार्यशैली बहुत अच्छी रही है उसे मंडल की पूरी टीम व मंडल अध्यक्ष को सम्मानित कर उनका उत्साह वर्धन करने का कार्य किया जा रहा है। अगर जरुरत पड़ी तो बूथ अध्यक्ष और शक्ति केंद्र की जिम्मेदारी नये चेहरों को भी मिल सकती है।विधानसभा को देखते हुए अभी से हर कार्यकर्ता को उनके दायित्व के निर्वहन के लिए कार्यों का विभाजन शुरू कर दिया गया है। और आने वाले समय में संगठन के हर कार्य को सर्वोपरि मानते हुए सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं को आगे भी सम्मानित किया जयेगा। प्रवास के उपरांत जिला


कार्यालय पर सेकड़ों की संख्या मे आप और कांग्रेस से आये कार्यकर्ताओं को भाजपा मे शामिल किया क्यूंकि ये सभी लोग आप और कांग्रेस की झूठी राजनीतिक विचारधारा से परेशान थे। जिला उपाध्यक्ष योगेंद्र राजोरा ने अपनेसभी का धन्यवाद किया और साहब सिंह चौहान को याद करते हुए उनके कार्यों को गिनाया। पार्षद बृजेश सिंह ने अपने निगम के द्वारा किये हुए कार्यों की समीक्षा की और आगामी योजनाओं के बारे मे बताया। मीडिया प्रभारी दीपक चौहान ने कहा वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का आशीर्वाद लेकर हर मंडल में जाएंगे महिला शक्ति युवा शक्ति पंच परमेश्वर त्रिदेव इन सभी को संगठन के एक सूत्रीय धागे मे बंधे मोती के गुच्छे के समान हैं। विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी का परचम लहराने का कार्य प्रत्येक मंडल में बहुत पहले शुरू किया जा चुका है अब मण्डल मे जिला अध्यक्ष  के प्रवास के बाद और मजबूती मिल रही है। उपाध्यक्ष योगेंदर राजोरा ठाकुर अवधेश सिंह पार्षद बृजेश सिंह मीडिया हेड दीपक चौहान जगत नारायण गुप्ता देवेश भारद्वाज सुरेंदर साहू मण्डल अध्यक्ष जय दत्त शर्मा उमेश माथुर व समस्थ मण्डल के सम्मानित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बी, जे, पी, छोड़ कर समाजवादी पार्टी में आए ज़िला पंचायत अध्यक्ष विजय बहादुर यादव जी ने श्रावण मास के प्रथम सोमवार पर एक विशाल भंडारे का आयोजन किया।

बहेड़ी विधायक व प्रदेश महासचिव अता उर रहमान के नेतृत्व में बहेड़ी विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिले

पीलीभीत सदर तहसील में दस्तावेज लेखक की गैर मौजूदगी में उसका सामान फेंका, इस गुंडागर्दी के खिलाफ न्याय के लिए कातिब थाना कोतवाली पहुंचा*