पीलीभीत सपा कार्यकर्ताओं ने मनाया अखिलेश यादव का 51वा जन्मदिन

पीलीभीत संवाददाता शाहिद खान

पीलीभीत:सपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी मुखिया का जन्मदिन उत्साह के साथ मनाया और केक काटा,उसके बाद वस्त्र वितरण एव भंडारा का आयोजन किया गया नकटादाना स्थित के.जी.एन.कालोनी पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाते हुए सपाइयों ने उनके दीर्घायु होने की कामना की साथ ही 2027 के विधानसभा चुनाव में जीत का संकल्प लिया सोमवार को सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के 51 वे जन्मदिन के मौके पर कार्यालय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया उसके बाद के.जी.एन.कालोनी मे कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा व संचालन अमित पाठक ने


किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा ने कहा कि "सभी के लिए यह एक खुशी का मौका है  वह पार्टी अध्यक्ष की दीर्घायु की कामना करते हैं पार्टी समाजवादी विचारधारा को आगे बढ़ा रही है पार्टी अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जीवन तथा व्यवहार से समाजवादी विचारधारा अलग ही परिलक्षित होती है  उन्होंने कहा कि पार्टी अध्यक्ष के चरित्र को सभी कार्यकर्ता व्यवहारिक रूप से अपने जीवन में भी अंगीकार करें। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के 51वें जन्मदिन पर वह 2027 मे विजय का संकल्प लेते हैँ।"इस दौरान पूर्व लोकसभा प्रत्याशी भगवत सरन गंगवार ने कहा की "माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के जन्मदिन से पूर्व ही प्रदेश की जनता ने उन्हे प्रदेश की तीसरी बड़ी पार्टी बना कर जो तोहफा दिया है वह यादगार है हम आज शपथ लेते है की राष्ट्रीय अध्यक्ष जी को प्रदेश का पुनः मुख्यमंत्री बनाने का कार्य करेंगे इसके लिये हम जी जान से आज से ही मेहनत से जुटेंगे"

नफीस अंसारी ने भी अपने सम्बोधन मे राष्ट्रीय अध्यक्ष के जन्मदिन पर दीर्घायु की कामना की साथ ही आए हुए लोगो को वस्त्र,भंडारा मे भी सहयोग किया एव सभी से राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के हाथो को मजबूत करने की अपील की तथा पार्टी को देश की सबसे बड़ी पार्टी बंनाने का अहवाहन किया 

पूर्व प्रत्याशी बीसलपुर दिव्या गगवार ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी को देश का ऐसा नेता कहा जिसके साथ महिलाए खुद को सुरक्षित और सरक्षित महसूस करती है

इसके बाद जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा जी एव पूर्व प्रत्याशी लोकसभा भगवत सरन गंगवार ने वृक्षारोपण किया एव भड़ारा कर 500 लोगो को वस्त्र वितरित किये कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा ने की तथा कार्यक्रम का संचालन जिला प्रवक्ता एडवोकेट अमित पाठक ने किया।इस मौके पर  प्रदेश सचिव फारूक कादरी व असलम जावेद अंसारी व वरिष्ठ सपा उपाध्यक्ष नरेंद्र मिश्रा कट्टर बालक राम सागर, रुपाराम कश्यप,दिव्या गंगवार, आरती महेंद्र,मख़दूम खां, काशीराम सरोज, राममूर्ति गंगवार, अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष रियाज़ खांन ने भी सम्बोधित किया।इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष विनोद वर्मा, शैलेश शर्मा, इम्तियाज अल्वी,शरफूददीन नूरी, रायबहादुर यादव महेश पटेल,नरेश कुमार, कमलेश कुमार पाल, केदारनाथ गौतम, गयासुद्दीन ज्योति प्रकाश शुक्ला, विशाल वाल्मीकि, संदीप सक्सेना, आसिफ़ अली कादरी, ने अकबर अहमद अंसारी, रमेश राजा, अब्दुल अज़ीज़ सलीम इदरीसी,जोविन प्रीत सिंह, प्रशांत अवस्थी, चांद अंसारी, आदि लोग मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बहेड़ी विधायक व प्रदेश महासचिव अता उर रहमान के नेतृत्व में बहेड़ी विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिले

पीलीभीत सदर तहसील में दस्तावेज लेखक की गैर मौजूदगी में उसका सामान फेंका, इस गुंडागर्दी के खिलाफ न्याय के लिए कातिब थाना कोतवाली पहुंचा*

डॉक्टर अरशद मंसूरी ने मंसूरी समाज के लोगों को अपनी कविता के माध्यम से एक संदेश दिया है।