भाजपा पर खूब बरसे अखिलेश यादव

Report By:Anita Devi

बहेड़ी| शुक्रवार को सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने  इंडिया गठबंधन पीलीभीत से लोकसभा प्रत्याशी भगवत शरण गंगवार को जिताने के लिए पूरनपुर में सभा को संबोधित करते हुए कहा भाजपा की पहचान अब झूठ और लूट बन चुकी है| उन्होंने लोकनिर्माण में हुए घोटाले पर कहा आज मिडिया पर सरकार का दवाब है ख़बरें छपने से रोकी जा रही हैं यह वही भाजपा है किसानों की बात तो करती है


परन्तु इनके मंत्री किसानों को थार से रौंद कर मरवा देते है जो इनके खिलाफ बोलता है उसके पीछे ईडी-सीबीआई लगा देते हैं|आज संबैधानिक संस्थाओ पर कब्ज़ा जमा रखा है| इसलिए कहा जा रहा है 24 में भाजपा जा रही है और इंडिया

गठबंधन आ रहा है|सभा में भारी भीड़ देख सपा प्रमुख गदगद दिखाई दिए अंत में उन्होंने कहा सपा प्रत्याशी को भारी मतों से जिताकर संसद में भेज दीजिए सपा ने हमेशा गरीब मज़दूर किसान और नौजवान की खुशाली की बात की है|

कार्यक्रम का संचालन बहेड़ी विधायक पूर्व मंत्री प्रदेश महासचिव व सपा के स्टार प्रचारक अता उर रहमान ने किया ।


   पूरनपुर की इस विशाल चुनावी सभा में बहेड़ी विधानसभा से भी भारी संख्या में लोग पहुंचे जिसमें विधानसभा अध्यक्ष नासिर रजा खां ,  लईक चांदनी, हाशिम अली,हर स्वरूप मौर्य, अख्लाक  नेता सुरेन्द्र कुर्मी, नवीन गंगवार, पुष्पेंद्र सिंह, गौरव मौर्य, फरीद अंसारी, असलम खां, इमरान रजा,  आदि भारी संख्या में लोग मौजूद रहे|

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बहेड़ी विधायक व प्रदेश महासचिव अता उर रहमान के नेतृत्व में बहेड़ी विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिले

पीलीभीत सदर तहसील में दस्तावेज लेखक की गैर मौजूदगी में उसका सामान फेंका, इस गुंडागर्दी के खिलाफ न्याय के लिए कातिब थाना कोतवाली पहुंचा*

डॉक्टर अरशद मंसूरी ने मंसूरी समाज के लोगों को अपनी कविता के माध्यम से एक संदेश दिया है।