बांसुरी नगरी पीलीभीत में निर्मित बांसुरी श्री अयोध्या धाम के संग्रहालय में रखी जायेगी

 **


*बांसुरी नगरी पीलीभीत में तैयार की गई विश्व की सबसे बड़ी बांसुरी 21 फिट की*

*पीलीभीत की बांसुरी से गुंजेगा अवध धाम*

*श्री कृष्ण जी की बांसुरी के स्वर गुंजेंगे श्री अयोध्या धाम में*

श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में देश और प्रदेश के अपने अपने जिले की जो भी प्रसिद्ध वस्तु है उसको श्री अयोध्या धाम भेजा जा रहा है

जिसके निमित्त आज पीलीभीत के सभी सम्मानित संगठन और संस्था के द्वारा निर्णय लिया गया कि पीलीभीत जोकि बांसुरी नगरी के नाम से प्रसिद्ध है क्यों ना एक बांसुरी श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में भेजी जाये

इसलिए आज पीलीभीत जनपद के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है,जब यहां तैयार की गई विश्व की सबसे बड़ी बांसुरी (21 फिट) श्री अयोध्या धाम के संग्रहालय में रखी जायेगी तो निश्चित रूप से पीलीभीत का नाम देश विदेश में पहुंचेगा,और जो भी दर्शनार्थी दर्शन करेंगे तो वहां पर रखी विश्व की सबसे बड़ी बांसुरी देखकर पीलीभीत का गौरव बढ़ेगा।


यह बांसुरी पीलीभीत के सबसे पुराने बांसुरी कारीगर नवी एंड संस के मालिक मशहूर कारीगर स्व० नबाव अहमद की  पत्नी हीना परवीन,पति शमशाद अहमद और उनके सुपुत्र अरवाज ने तैयार की है

उन्होंने बताया कि यह बांस कई वर्षों से किसी ऐतिहासिक क्षण के लिए रखा था,चुंकि श्री अयोध्या धाम में प्रभु श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव होने जा रहा है 

इसलिए जब राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और विश्व हिन्दू परिषद द्वारा सूचना मिली तो मन बहुत आनंदित हुआ और फिर इस निशुल्क भव्य बांसुरी को दस दिनों में तैयार करके इसको संगठन को सौंप दी गई।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बी, जे, पी, छोड़ कर समाजवादी पार्टी में आए ज़िला पंचायत अध्यक्ष विजय बहादुर यादव जी ने श्रावण मास के प्रथम सोमवार पर एक विशाल भंडारे का आयोजन किया।

पीलीभीत सदर तहसील में दस्तावेज लेखक की गैर मौजूदगी में उसका सामान फेंका, इस गुंडागर्दी के खिलाफ न्याय के लिए कातिब थाना कोतवाली पहुंचा*

डॉक्टर अरशद मंसूरी ने मंसूरी समाज के लोगों को अपनी कविता के माध्यम से एक संदेश दिया है।