श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष में पालिकाध्यक्ष डॉ आस्था अग्रवाल ने शहर में निकाली रथयात्रा*
बेताब समाचार एक्सप्रेस के लिए पीलीभीत से शाहिद खान की रिपोर्ट*
शहर में जगह-जगह स्वागत, पुष्प वर्षा, हुई आरती
पीलीभीत। 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में नगर पालिका परिषद अध्यक्ष डॉ आस्था अग्रवाल द्वारा शहर में भव्य रथ यात्रा निकाली गई। यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया राम भक्तों ने रथ यात्रा पर पुष्प वर्षा की कई जगह प्रसाद वितरण किया गया।
शहर में निकाली गई दो दिवसीय रथ यात्रा का शुभारंभ शुक्रवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक डा हरीश रौतेला ने पूजन और झंडी दिखाकर किया था।
शनिवार को यह रथ यात्रा नगर पालिका परिषद से आरंभ हुई। रथयात्रा में भगवान श्री राम माता जानकी, लक्ष्मण भरत शत्रुघ्न हनुमान जी और महर्षि वाल्मीकि की झांकी सजी हुई साथ में चल रही थी। भजन कीर्तन पार्टी द्वारा सुंदर भजन रास्ते पर गाये जा रहे थे।
नगर पालिका अध्यक्ष डॉ आस्था अग्रवाल और तमाम सभासद यात्रा में भगवान श्री राम के जयकारे लगाते हुए और भजन गाते हुए चल रहे थे। विभिन्न स्थानों पर शोभा यात्रा का भव्य स्वागत किया गया और पुष्प वर्षा की गई। जगह-जगह पर महिलाओं ने भगवान श्री राम की आरती भी उतारी।
शनिवार 20 जनवरी को दोपहर 12 बजे यह यात्रा नगर पालिका परिषद कार्यालय से शुरू होकर चीनी मिल मार्ग होते हुए गौहनिया चौराहा, नेहरू पार्क, नकटा दाना चौराहा, सेंट अलॉयसिस स्कूल से होते हुए खकरा चौकी, आयुर्वैदिक कॉलेज चौराहा, जामा मस्जिद चौराहा, कमल्ले का चौराहा, चौक बाजार, सुनहरी मस्जिद चौराहा, ड्रमंड गंज चौराहा से स्टेशन रोड, चावला चौराहा, छतरी चौराहा, स्टेशन चौराहा होते हुए वापस नगर पालिका कार्यालय पर समाप्त हुई। पालिका अध्यक्ष डॉ आस्था ने सभी नगर वासियों से अपील की, कि 22 जनवरी को अयोध्या में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा सभी के लिए हर्ष और गौरव का विषय है। सभी नगर वासी इस दिन को त्यौहार के रूप में मनाएं। अयोध्या में श्री राम लला के मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर सभी लोग अपने घर के निकटतम मंदिर में 11 ग्यारह दिये जलाने का संकल्प लेकर इस पर्व को दीपावली के रूप में मनाए। हम सभी पीलीभीत नगरवासी प्रभु श्री राम के शुभ चरणों में 51000 दिए जलाने का संकल्प पूर्ण करेंगे।
रथयात्रा में रतना शुक्ला, साकेत सक्सेना, राजेंद्र भारती, विपिन त्यागी, सुरेश लोधी, मनोज मिश्रा, अवतार सिंह मोनू, राशिद हुसैन, शिखा वर्मा, शिवम श्रीवास्तव, गोकुल मौर्य, वतनदीप मिश्रा, चेतन गंगवार आदि सभी सभासद एवं सैकड़ो श्रद्धालुओं मौजूद रहे। भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह, नेहरू पार्क संचालन सौरभ सक्सेना, भाजपा नगर महामंत्री अंकुर अग्रवाल, देवेश बंसल, बीसलपुर मिष्ठान भंडार - पारस अग्रवाल, राजेश दाल वाले, अनिल अग्रवाल - मोनिका हौजरी, सुमित गुप्ता मंशाराम स्वीट्स, अनिल मनी - मैनी गारमेंट्स, डी सी डी एफ अध्यक्ष श्रीमती संगीता मौर्य, भाजपा नगर मंत्री देव प्रकाश, नीरज रस्तोगी - पंकज ज्वेलर्स, वी मार्ट स्टोर मैनेजर व मार्ट आदि लोगों ने विभिन्न जगहों पर भव रथयात्रा का स्वागत किया।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
9599574952