मछली का जाल निकालते समय मगरमच्छ ने युवक पर किया हमला

बेताब समाचार एक्सप्रेस के लिए खुटार से मालती गौतम की रिपोर्ट,

घायल का निजी चिकित्सक के यहां चल रहा इलाज

खुटार। थाना क्षेत्र के गांव महुआ सहारु निवासी जगीर सिंह पुत्र दयाल सिंह 42 वर्षीय बीते श्याम को जागीर सिंह थाना क्षेत्र के झुकना नदी के महादेव कुंडा में मछली पकड़ने के लिए जाल लगाकर घर वापस चला आया था। जहां पर वह शनिवार सुबह को झुकना नदी के महादेव कुंडा में पहुंचकर जाल को पानी से जैसे ही उसने निकलना शुरू किया कि उसी समय मगरमच्छ ने उसके ऊपर हमला कर दिया।


हमला करने में जगीर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया, जगीर सिंह ने बताया कि मगरमच्छ द्वारा उसके ऊपर कई बार हमला किया जिससे उसके शरीर में कई जगह घाव हो गए ।जैसे तैसे वह पानी से बाहर निकल कर उसने अपनी जान बचाई। उधर परिजनों को सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने घायल जगीर सिंह को खुटार के निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। जहां पर उसका इलाज चल रहा है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बी, जे, पी, छोड़ कर समाजवादी पार्टी में आए ज़िला पंचायत अध्यक्ष विजय बहादुर यादव जी ने श्रावण मास के प्रथम सोमवार पर एक विशाल भंडारे का आयोजन किया।

पीलीभीत सदर तहसील में दस्तावेज लेखक की गैर मौजूदगी में उसका सामान फेंका, इस गुंडागर्दी के खिलाफ न्याय के लिए कातिब थाना कोतवाली पहुंचा*

डॉक्टर अरशद मंसूरी ने मंसूरी समाज के लोगों को अपनी कविता के माध्यम से एक संदेश दिया है।