भाजपा ने गठबंधन का नाम INDIA रखने पर एतराज जताया,तो अखिलेश ने कसा तंज- बोले भाजपाई एक और नोटबंदी लेकर आएगें|

बेताब समाचार एक्सप्रेस के लिए लखनऊ से मुस्तकीम मंसूरी की रिपोर्ट, 

भाजपाई संविधान से 'इंडिया' शब्द हटाने की बात कर रहे हैं,फिर तो 'रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया' से भी उसे हटाने को कहेंगे? 

लखनऊ, विपक्ष के गठबंधन का नाम INDIA रखने पर भाजपा कई बार एतराज जता चुकी है| देश के कई प्रदेशों में गठबंधन का नाम INDIA रखने पर भाजपा ने विरोध प्रदर्शन भी किए हैं| इनमें उत्तर प्रदेश, जम्मू ,उत्तराखंड तथा कई अन्य प्रदेश शामिल है| भाजपा का कहना है कि गठबंधन के नाम पर एक बार फिर देश की जनता की भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है|


वही अब इस पूरे मामले पर सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव का बयान आया है| सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने अपने बयान के जरिए भाजपा पर गहरा तंज़ कसा है| सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा कि अब कुछ भाजपाई संविधान से इंडिया शब्द हटाने की बात कर रहे हैं, फिर तो 'रिज़र्व बैंक आप इंडिया' से भी उसे हटाने को कहेंगे फिर आरबीआई द्वारा जारी जारी हरनौत से भी... फिर क्या भाजपाई एक और नोटबंदी लेकर आएंगे|

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बी, जे, पी, छोड़ कर समाजवादी पार्टी में आए ज़िला पंचायत अध्यक्ष विजय बहादुर यादव जी ने श्रावण मास के प्रथम सोमवार पर एक विशाल भंडारे का आयोजन किया।

पीलीभीत सदर तहसील में दस्तावेज लेखक की गैर मौजूदगी में उसका सामान फेंका, इस गुंडागर्दी के खिलाफ न्याय के लिए कातिब थाना कोतवाली पहुंचा*

डॉक्टर अरशद मंसूरी ने मंसूरी समाज के लोगों को अपनी कविता के माध्यम से एक संदेश दिया है।