पूर्व कैबिनेट मंत्री साहब सिंह सैनी भाजपा में होंगे शामिल|

 बेताब समाचार एक्सप्रेस के लिए लखनऊ से मुस्तकीम मंसूरी की रिपोर्ट 

पूर्व केबिनेट मंत्री और सैनी समाज के पश्चिम उत्तर प्रदेश के नेता भाजपा में होगे शामिल|

24 जुलाई को लखनऊ में पार्टी कार्यालय पर होगी भाजपा में शामिल होने की घोषणा|

लखनऊ : उत्तर प्रदेश की सपा सरकार में केबिनेट मंत्री रहे सैनी समाज के पश्चिम उत्तर प्रदेश के नेता सहाब सिंह सैनी जल्द ही भगवा मय होंने जा रहे है - सूत्रों की माने 24 जुलाई को लखनऊ में आयोजित एक समारोह में भाजपा के प्रदेश महा मंत्री (संगठन) धर्मपाल सैनी - उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह - उप मुख्य मंत्री केशव प्रशाद मौर्य और उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक की मौजूदगी में पूर्व केबिनेट मंत्री साहब सिंह सैनी को पार्टी में शामिल करवाया जाएगा -



इसके लिए केंद के शीर्ष नेतृत्व ने भी हरी झंडी मिल गई है - बताया जा रहा है कि पार्टी में शामिल होने से पहले साहब सिंह सैनी द्वारा अपने समाज और सर्व समाज से जुड़े अपने कार्यकर्ताओं की एक बैठक बुलाई गई है - जिसमें पार्टी में शामिल होने से पूर्व कार्यकर्ताओं का मन टटोला जाएगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बी, जे, पी, छोड़ कर समाजवादी पार्टी में आए ज़िला पंचायत अध्यक्ष विजय बहादुर यादव जी ने श्रावण मास के प्रथम सोमवार पर एक विशाल भंडारे का आयोजन किया।

पीलीभीत सदर तहसील में दस्तावेज लेखक की गैर मौजूदगी में उसका सामान फेंका, इस गुंडागर्दी के खिलाफ न्याय के लिए कातिब थाना कोतवाली पहुंचा*

डॉक्टर अरशद मंसूरी ने मंसूरी समाज के लोगों को अपनी कविता के माध्यम से एक संदेश दिया है।