लोकसभा चुनाव में प्रयागराज से अभिषेक बच्चन को रीता बहुगुणा जोशी के मुकाबले चुनाव लड़ा सकते हैं, सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव

 बेताब समाचार एक्सप्रेस के लिए मुस्तकीम मंसूरी की रिपोर्ट, 

लोकसभा चुनाव प्रयागराज से ताल ठोक सकते हैं अभिषेक बच्चन,1984 में इस सीट से बिग बी लड़े थे चुनाव|

प्रयागराज, आगामी लोकसभा चुनाव में इलाहाबाद संसदीय सीट सुर्खियों में रह सकती है| क्योंकि समाजवादी पार्टी सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के पुत्र अभिषेक बच्चन को यहां से चुनाव लड़ने की तैयारी की है| पार्टी के प्रदेश नेतृत्व द्वारा इस संबंध में स्थानीय पदाधिकारियों से फीडबैक किया जा रहा है| चर्चा यह भी है कि इस संबंध में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जल्द ही जाकर मुंबई में अमिताभ बच्चन और राज्य सभा सांसद जया बच्चन से मुलाकात कर सकते हैं|


अगर अभिषेक बच्चन चुनाव लड़ते हैं तो चुनाव काफी दिलचस्प हो जाएगा| अमिताभ बच्चन का इलाहाबाद से गहरा नाता रहा है| वहीं अभिषेक बच्चन के बीच बड़ी संख्या में प्रशंसक हैं| ऐसे में जानकारों का कहना है, की अगर वह सपा से अभिषेक बच्चन प्रत्याशी बने तो उनके चुनाव प्रचार के लिए बिग बी और जया बच्चन के साथ ऐश्वर्या राय बच्चन का भी यहां आना तय माना जा रहा है| आपको बताते चलें इलाहाबाद संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस के टिकट पर अमिताभ बच्चन ने 1984 में लोकसभा का चुनाव जीता था| तब उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री एवं उस वक्त के दिक्कत नेता हेमवती नंदन बहुगुणा को शिकस्त देकर हर किसी को चौंका दिया था| उस चुनाव में अमिताभ बच्चन को 68 फ़ीसदी वोट मिले थे, जबकि बावड़ा के खाते में 25 फ़ीसदी वोट आप आए थे| अभिषेक बच्चन को इलाहाबाद से प्रत्याशी बनाए जाने के सवाल पर यमुनापार अध्यक्ष पप्पू लाल निषाद ने कहा कि यह सिर्फ चर्चा ही है कुछ भी कहना जल्दबाजी होगा| वहीं सपा के महानगर अध्यक्ष सैयद वकार हुसैन ने कहा कि अभी लोकसभा चुनाव में वक्त है| प्रत्याशी किसे बनाया जाएगा यह राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में ही तय होना है|

सूत्रों का कहना है अगले वर्ष लोकसभा चुनाव में अगर भाजपा वर्तमान सांसद डॉ रीता बहुगुणा जोशी को टिकट देती है तो 1984 वाला ही सीन प्रयागराज में बन जाएगा| दरअसल तब डॉ रीता बहुगुणा जोशी के पिता हेमवती नंदन बहुगुणा ने लोकदल से एवं कांग्रेस से महानायक अमिताभ बच्चन ने चुनाव लड़ा था| इस बार अगर रीता और अभिषेक चुनाव मैदान में सामने आए तो मुकाबला दिलचस्प हो जाएगा|








टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बी, जे, पी, छोड़ कर समाजवादी पार्टी में आए ज़िला पंचायत अध्यक्ष विजय बहादुर यादव जी ने श्रावण मास के प्रथम सोमवार पर एक विशाल भंडारे का आयोजन किया।

पीलीभीत सदर तहसील में दस्तावेज लेखक की गैर मौजूदगी में उसका सामान फेंका, इस गुंडागर्दी के खिलाफ न्याय के लिए कातिब थाना कोतवाली पहुंचा*

डॉक्टर अरशद मंसूरी ने मंसूरी समाज के लोगों को अपनी कविता के माध्यम से एक संदेश दिया है।