अर्जुन कपूर को अभिनेता बनने का सुझाव सलमान खान ने ही दिया था

मुंबई - बॉलीवुड फिल्मकार बोनी कपूर का कहना है कि अर्जुन कपूर को अभिनेता बनाने का सुझाव सलमान खान ने दिया था। बोनी कपूर ने बताया कि अर्जुन को अभिनय की दुनिया में उतारने के लिए सलमान ने ही सुझाव दिया। अर्जुन हमेशा से ही फिल्म डायरेक्टर बनना चाहता था और इसी वजह से एक नए हीरो के तौर पर उन्हें लॉन्च करने की मेरी कोई योजना नहीं थी, लेकिन फिर एक दिन मुझे अचानक सलमान का कॉल आया कि अर्जुन को अभिनय में हाथ आजमाना चाहिए, क्योंकि उसमें इसके सारे गुण हैं, तो सलमान ने अर्जुन को अपने अंडर ले लिया और उसे तैयार किया। बोनी कपूर ने कहा कि सलमान ने अर्जुन को अभिनय में आने के लिए प्रोत्साहित किया। मेरे ऊपर सलमान का यह एहसान रहेगा। लेकिन दुर्भाग्य से सलमान के साथ मेरा रिश्ता अब तनावपूर्ण है। बोनी कपूर के अनुसार अर्जुन के मलाइका संग अफेयर की वजह से ही सलमान के बोनी-अर्जुन दोनों के साथ रिश्ते बिगड़े हैं।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बहेड़ी विधायक व प्रदेश महासचिव अता उर रहमान के नेतृत्व में बहेड़ी विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिले

*उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ का स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम हुआ*

संविधान दिवस के मौके पर अंबेडकर पार्क में विधायक अतौर रहमान द्वारा लगवाई गई सोलर लाइट